फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Madrasa board exam from today

मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से

Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board exam from today
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में बीते वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। इस बार चार हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए जिले में कुल चौदह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से हर वर्ष मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। आज से शुरू होने वाली परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के 4004 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह बीते वर्ष की तुलना में कम हैं। पिछले वर्ष की परीक्षा में 4703 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पांच मार्च तक चलने वाली परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। इसके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए चश्मे रहमत ओरिएंटल कालेज, मदरसा अजीमिया इस्लामिया, मदरसा दारूल उलूम कादरिया, मदरसा मदरसतुल मसाकिन, मदरसा फैजुल कुरान, मदरसा अरबिया अंसारिया, मदरसा इस्लामिया महेशपुर, मदरसा बहरुल उलूम, मदरसा जामिया करीमिया, मदरसा गौसिया, मदरसा इस्लामिया आगापुर, मदरसा फैजानुल उलूम, मदरसा मलिकुल उलूम एवं मुहम्मद अली दीनी को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और उसे नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। सचल दस्ते केंद्रों का चक्रमण करेंगे। इसके साथ ही केंद्रों पर चौदह स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा
गाजीपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली आठ बजे से दिन में 11 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दिन में दो से पांच बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed