फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   made people aware of traffic

लोगों को यातायात के प्रति किया जागरूक

Mon, 01 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
made people aware of traffic
गाजीपुर। यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस कार्यालय पर फीता काटकर सोमवार को किया। इसके बाद उन्होंने और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली को रवाना किया। रैली में एक तरफ जहां प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि नियमों का पालन कर एक तरफ जहां हम खुद सुरक्षित रहेंगे, वहीं परिवार भी सुरक्षित रहेगा। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि सर्वाधिक मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है। इसलिए चालक यातायात नियमों का हर हाल में पालन करते हुए वाहन चलाएं। खासतौर पर दोपहिया चालक हेलमेट लगाकर ही चलें। यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने बताया कि पुलिस आफिस से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली ओपियम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, चीतनाथ, नखास, तुलसिया का पुल, एमएएच इंटर कालेज रौजा, विशेश्वरगंज होते हुए लंका पहुंची। इस दौरान लोगों में पंपलेट का बांटकर यातायात के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का पालन करें। काली फिल्म और हूटर का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी बनाए रखें। बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रेरित न करें। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित न करें। पयातायात जागरूकता अभियान लगातार 30 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, सदर क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed