फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   made aware on world earth day

विश्व पृथ्वी दिवस पर किया जागरूक

Fri, 22 Apr 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
made aware on world earth day
जखनिया। स्थानिय बाजार में विश्व पृथ्वी दिवस पर लोगों को जागरुक किया गया। व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों से अपील किया की आप लोग पेड़-पौधे की रखवाली करें। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रयास करें। वर्मा ने कहा जल का दोहन न करे, बारिश आने वाली है अपने आस-पास के कुएं, तालाब, जलाशय की साफ-सफाई करें। जिससे अधिक से अधिक वर्षा का जल संचय हो सके, नये कुएं और तालाब के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करें। वर्मा ने कहा की पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 22 अप्रैल 1970 में पर्यावरण शिक्षा के रूप में इसकी शुरुआत की थी। उनका प्रमुख उद्देश्य था की आधुनिक युग में नवनिर्माण को लेकर अंधाधुन पेड़ पौधों को काटा जा रहा है, जंगल नष्ट हो रहा है, पारंपरिक कुएं, तालाब, जलाशय समाप्त हो रहे हैं, पशु पक्षी विलुप्त हो रहै है, पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है, धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है, जिसका दुष्परिणाम भी दुनिया देख रही है। असमय बाढ़, जंगलों में आग लगना, भूगर्भ में जल की कमी, झीलों का सुखना और तापमान पर बढ़ने के कारण ग्लेशियरों का पिघलना, जिसके कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ना। आने वालों दिनों में पूरे विश्व में रहने वाले जनसंख्या को कठिन परिस्थिति में खड़ा कर देगा। विश्व सहित भारत के कई हिस्सों में पेड़ों की कटाई, जलाशयों का अतिक्रमण होने के कारण भूगर्भ में जल की कमी हो गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह सब सबके सामने है। हम सबको मिलकर इस दिवस पर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए धारा को हरा भरा रखना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री के बातों से प्रेरणा लेकर वर्षा के जल को, अपने आसपास गढ्ढे, तालाब खुदवाकर, अपने घर के छत पर गिरने वाली बारिश को घर मे कुंड बनाकर, बोरिंग के माध्यम से भूगर्भ में जल संचय के लिये प्रेरित करे। मौके पर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, धर्मवीर राजभर, प्रशांत सिंह, शिवशंकर चौहान, अनिल जायसवाल, ओम प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र चौरसिया, संतोष सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed