{"_id":"6268375c1587be2284239565","slug":"made-aware-about-the-facilities-of-dial-112-number-ghazipur-news-vns650452959","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 112 नंबर की सुविधाओं के प्रति किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 112 नंबर की सुविधाओं के प्रति किया गया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की डायल 112 नंबर की विभिन्न योजनाओं के बारे में आमजनों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जागरूकता अभियान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 29 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
पहले दिन नगर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रबाजार, रौजा, करंडा के चोचकपुर, जंगीपुर के यादव मोड़, भुड़कुड़ा के जखनिया कस्बा, नंदगंज के स्थानीय कस्बा, दुल्लहपुर के जलालाबाद चौराहा, सुहवल के ढढनी बाजार, जमानिया के रामलीला मैदान और दिलदारनगर सरैला चट्टी पर नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान आमजनों को किसी भी आपात स्थिति में यूपी-112 पर कॉल करके विभिन्न सेवाओं के लाभ लेने की जानकारी दी गई। साथ ही 112 के माध्यम से पुलिस सहायता के अतिरिक्त आग लगने पर अग्निशमन वाहन, दुर्घटना होने पर एंबुलेंस और प्राकृतिक आपदा के समय एसडीआरएफ की सेवाएं ली जा सकती है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर चलती ट्रेन में भी आपात सहायता 112 के माध्यम से ली जा सकती है। महिलाओं और बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा का ध्यान महिलाओं और बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी-112 द्वारा विशेष तौर पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए पीड़ित महिलाओं का 112 मेंपंजीकरण किया जाता है। बुजुर्ग यूपी-112 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा कर सवेरा योजना का लाभ ले सकते हैं।