फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maa Sherawali's cheers by the temples

मंदिरों के द्वारे लगे मां शेरावाली के जयकारे

Sat, 01 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maa Sherawali's cheers by the temples
शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शनिवार को देवी भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर कात्यायनी स्वरूप का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मां के चरणों में फूल-माला, प्रसाद चढ़ाने के साथ ही भक्तों ने चुनरी भी चढ़ाई। इस दौरान अपने एवं परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। सभी मंदिरों में पूरे दिन शेरावाली का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से जगतजननी के पूजन-अर्चन की धूम मची हुई है। नवरात्र के छठवें दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के मिश्रबाजार स्थित काली मंदिर, रौजा स्थित मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में शेरावाली के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

देवी के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर माता का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मां कामाख्या धाम पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसाद, फूल-माला आदि की खरीदारी करने के बाद मां के दरबार में पहुंचकर उनका पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मां से कामना की। कई भक्तों ने हवन भी किया। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी देवी मंदिर में जिले सहित गैर जिलों के भक्त पहुंचे थे। पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद मां के चरणों में चढ़ाकर कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता मंदिर पर दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और मां का पूजन-अर्चन किया। इस धाम पर मन्नतें पूरी होने पर भक्त घंटा चढ़ाते हैं। रेवतीपुर स्थित मां भगवती मंदिर में सुबह से ही घंट बजने का सिलसिला शुरु हो गया था। बड़ी संख्या में भक्त शेरावाली का जयकारा लगाते हुए मंदिर में पहुंचे और शक्ति स्वरूपा की वंदना की। कई भक्तों द्वारा मंदिर में अखंड दीप भी जलाया गया है। इसी तरह अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान घंट बजने एवं मां के जयकारे से आसपास का वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed