फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maa Chandraghanta's darshan-worship was in full swing

मां चंद्रघंटा के दर्शन-पूजन की रही धूम

Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maa Chandraghanta's darshan-worship was in full swing
चैत नवरात्र पर मां कामाख्या धाम परिसर में दर्शन करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र में विभिन्न देवी मंदिरों के साथ ही घरों में श्रद्धालुओं की ओर से शक्ति की उपासना की जा रही है। तीसरे दिन सोमवार को मां चंद्रघंटा के स्वरूप के पूजन-अर्चन की धूम रही। देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मां का पूजन-अर्चन कर उनसे मंगल की कामना की। धूप-दीप की सुगंध और घंट एवं जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

शहर के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भोर से ही श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते रहे। इसके बाद उनकी ओर से श्रद्धाभाव से उनका दर्शन-पूजन किया जा रहा है। घरों में दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। तीसरे दिन मां के चरणों में नारियल, चुनरी, फूलमाता अर्पित कर शीश झुकाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के मिश्रबाजार एवं हमीद सेतु स्थित काली मंदिर, शीतला माता के साथ ही अन्य देवी मंदिरों पर दिन भर श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने का क्रम बना रहा। मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे आशीर्वाद लिया। सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर स्थित मां कामाख्या धाम में तीसरे दिन काफी संख्या में भक्त पहुंचे और मां दुर्गा की आराधना की। सुबह से लेकर शाम तक हवन कुंड में आहुति डालने का कार्य चलता रहा। परिसर में पूरे दिन मेले जैसी स्थिति बनी रही। दर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। चांढ़ीपुर स्थित चंडी माता मंदिर परिसर में भी भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी तरह दिलदारनगर स्थित सायर माता मंदिर, रेवतीपुर स्थित मां भगवती देवी, करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी, बहादुरगंज स्थित चंडी माता, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर तहसील स्थित मां काली, मां मनोकामना देवी मंदिर पर सुबह से लेकर श्रद्धालु देर शाम तक मां की आराधना करते रहे। मंदिरों में बज रहे देवी गीतों और भक्तों द्वारा मां का जयकारा किए जाने से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed