फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lovely punishment is Darbar Bhavani...

प्यारा सजा है दरबार भवानी...

Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lovely punishment is Darbar Bhavani...
गाजीपुर। शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम दिखाई देने लगी है। मां शेरावाली को स्थापित करने के लिए आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। कई जगहों पर कारीगरों से तो कई पूजा कमेटियों के कार्यकर्ताओं ने स्वयं पंडाल का निर्माण किया है। अधिकांश पंडालों में सप्तमी के दिन प्रतिमा स्थापित कर विधिवत हवन-पूजन के बाद पूजा प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन

जिले में विजयदशमी का पर्व 15 अक्तूबर को मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा के लिए शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तरह-तरह की डिजाइन एवं आकार के पंडालों का निर्माण कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर कारीगरों तथा कई जगह कमेटी के लोगों ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पंडाल का निर्माण किया है। नंदगंज क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन ही देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश पंडालों में सप्तमी के दिन विधिवत हवन-पूजन के बाद पूजा प्रारंभ हो गई। शहर के मिश्रबाजार, लालदरवाजा, महुआबाग, सकलेनाबाद, गोराबाजार सहित कई मुहल्लों में मां दुर्गा की प्रतिमा पंडालों में स्थापित होती है। पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए पूजा समितियों में होड़ रहती है। इस बार भी उसे भव्य रूप देने के लिए उनकी तरफ से हर संभव प्रयास किया गया है। पंडाल वाले मार्ग पर बिजली की झालरों की शानदार सजावट की गई है। शाम होते ही रंग-बिरंगी झालरें आकर्षक छटा बिखेर रही हैं। जय मां दुर्गा पूजा समिति सिंचाई विभाग चौराहा के आयोजक नदीम अहमद ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। जनदीप दुर्गा पूजा समिति महुआबाग के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed