फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   loot

दवा कारोबारी को बंधक बना दुकान से सामान बाहर फेंका

Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
loot
गाजीपुर। शहर कोतवाली के ठीक पीछे बुुधवार की रात एक दवा व्यवसायी को बंधक बनाकर दुकान से सामान बाहर फेंकने एवं कैश काउंटर से एक लाख 13 हजार 500 रुपये लूटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस अधीक्षक के सख्त होने पर कोतवाली पुलिस टीम 24 घंटे बाद सक्रिय तो हुई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। जिले के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व दवा व्यवसायी नागमणी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर बताया कि पुराने सदर अस्पताल के सामने किराए की दुकान पर 1954 से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दुकान से बेदखल न किया जाए इसके लिए दीवानी न्यायालय में 20 वर्षों से मामला चल रहा है। ऐसे में देर रात करीब 12 बजे सात-आठ नकाबपोश पहुंचे और तमंचा सटाकर उसका हाथ-पैर बांध दिया और दुकान में रखी दवाइयों को बाहर फेंक दिया। साथ ही कैश काउंटर में रखे एक लाख 13 हजार 500 रुपये लूट लिए और धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया । देर रात कोतवाली पुलिस को अवगत कराने के साथ ही दूसरे दिन तहरीर दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में पूरे मामले की जांच कर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed