फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi public meeting in Ghazipur Hindi News

लोकसभा चुनाव: BJP ने झोंकी ताकत, गाजीपुर में देश के कई दिग्गजों ने डाला डेरा; आज PM-CM चलाएंगे सियासी तीर

Sat, 25 May 2024 12:59 PM IST
प्रगति चंद अंकुर शुक्ला, गाजीपुर।
अंकुर शुक्ला, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 25 May 2024 12:59 PM IST
सार

PM Narendra Modi In Ghazipur: गाजीपुर जिले में आज पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज भी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi public meeting in Ghazipur Hindi News
पीएम मोदी की जनसभा को लेकर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सातवें चरण के चुनाव में गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। नवाचार करने की कोशिश करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पिछले चुनाव का हिसाब बराबर करने की तैयारी की है। इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से भी नेता-पदाधिकारी जनपद में डेरा डाल दिए हैं। इन्हें विधानसभावार जिम्मेदारियां दी गईं हैं।

विज्ञापन


गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होना है। 2019 के चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए इस सीट पर भाजपा हर हाल में जीत सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटी है। छठवें चरण के चुनावी शोर थमने के साथ ही भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की संयुक्त रैली 25 मई को होगी।
विज्ञापन


आरटीआई मैदान में जनसभा के दौरान ये सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे वहीं विपक्षी दलों पर जमकर सियासी वार करते नजर आएंगे। प्रचार को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दो दिन 25,26 जिले में चुनावी सभा करेंगे। इसके पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्गजों ने डाला डेरा

11 मई से ही गुजरात के पूर्व गृह मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष गोवर्धन झड़ापिया, पूर्व मंत्री नितिन भाई पटेल, विधायक पादरा वडोदरा चैतन्य सिंह झाला, भाजपा महासचिव गांधीनगर धर्मेंद्र सिंह बघेल, पूर्व विधायक बालासिनोर महिसागर राजेश पाठक उर्फ पप्पू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पटेल के अलावा मुरादाबाद, चित्रकूट, शाहजहांपुर, सहारनपुर, कानपुर आदि स्थानों से संगठन के नेता और पदाधिकारी जिले में हैं। इनमें कई पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं, जो सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह जिले के अलग-अलग हिस्सों में विधानसभा प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं। साथ ही चुनावी मैनेजमेंट में भी सहयोग कर रहे हैं। 

उधर, पीएम के रैली प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, रैली सह प्रभारी विधायक राजीव गुंबर, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत आदि के साथ बैठक भी कर रणनीति बनाने में जुटे हैं।

धर्मेद्र, निरहुआ, कृपाशंकर और बाबूसिंह कुशवाहा भी बनाएंगे माहौल

जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही जिले के पांच लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसके बाद यहां चुनावी समर में उतरे भाजपा-सपा के प्रत्याशी गाजीपुर में प्रचार करने के लिए डेरा जमा लेंगे। वे अपनी-अपनी बिरादरी का वोट पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के पक्ष में बंटोरने की कोशिश करेंगे। गाजीपुर सीट पर 14 प्रतिशत से अधिक यादव मतदाता हैं। ऐसे में भाजपा इन्हें अपने पक्ष में वोट लाने के लिए जिले के टड़वा टप्पा सौरी गांव दिनेश लाल निरहुआ तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को लगा रही है। दोनों आजमगढ़ में भाजपा-सपा से एक दूसरे के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं।

इसके अलावा करीब 8 प्रतिशत कुशवाहा बिरादरी को सपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सपा अपने जौनपुर से प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा का भी सहारा लेगी। इसी तरह भाजपा भी जौनपुर प्रत्याशी व महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह और उनकी टीम को भी बुलाएगी।

कृपाशंकर सिंह की करंडा इलाके में रिश्तेदारी भी है और गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में करीब 7 प्रतिशत क्षत्रिय मतदाता भी है। वहीं संसदीय क्षेत्र के नजदीक केराकत विधायक तूफानी सरोज और मछलीशहर से सपा की प्रत्याशी उनकी बेटी प्रिया सरोज भी सपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने आ सकती हैं। जिले में इनकी बिरादरी का 1.2 प्रतिशत वोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed