फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lok Sabha Election 2024 Ghazipur Janta Raj Party Candidate Kuber ram nomination

Lok Sabha Election: ई-रिक्शा से पत्नी के साथ नामांकन को पहुंचे कुबेर, 41 वर्षों से आजमा रहे किस्मत की चाबी

Fri, 10 May 2024 09:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 09:31 AM IST
सार

Lok Sabha Election: कुबेर राम कहते हैं कि लोन लेकर ई-रिक्शा लिए हैं, जिसे वो एक वर्ष से चला रहे हैं। हालांकि कभी-कभी 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी भी कर लेते हैं उनकी वार्षिक आय 10 हजार रुपये हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Ghazipur Janta Raj Party Candidate Kuber ram nomination
पत्नी के साथ नामांकन को जाते कुबेर राम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी कुबेर राम (65) अनोखे तरीके से नामांकन करने पहुंचे। वह ई-रिक्शा पर अपनी पत्नी को आगे की सीट पर बगल में बैठा लिए। इसके बाद खुद ई-रिक्शा चलाते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे तो हर कोई उनकी तरफ देखने लगा। पूछने पर बताए कि वो 41 वर्षों से रिक्शा चलाते हैं और उन पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी है। लेकिन वो पांचवीं बार चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुबेर राम बताते हैं कि वह भले ही गरीब हैं, लेकिन साक्षर हैं। जीतकर कुछ कर दिखाना चाहते हैं। इसके लिए वो पांचवीं बार नामांकन करने के लिए पर्चा खरीदे हैं। जनता राज पार्टी से एक सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले वो 2009 में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किए थे। लेकिन, उनका पर्चा खारिज हो गया था। इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जमानत जब्त हो गई। वहीं, 2012 में जंगीपुर विधानसभा और 2017 में जखनिया विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed