फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lok Sabha candidate Paras Nath said I am a soldier in election

UP Politics: लोकसभा प्रत्याशी घोषित होते ही बोले पारस नाथ, मैं तो एक सिपाही हूं, सामने कोई भी हो लड़ूंगा...

Wed, 10 Apr 2024 07:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

UP Politics: भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गई हैं। वहीं पारस नाथ राय ने कहा है कि मैं हमेशा संघ की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहा हूं। इस जिम्मेदारी पर भी खरा उतरूंगा।

विज्ञापन
Lok Sabha candidate Paras Nath said I am a soldier in election
लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव मैं अकेले नहीं लड़ रहा हूं। संगठन मेरे साथ खड़ा है। उक्त बातें गाजीपुर सीट से लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय ने कही। उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे प्रत्याशी घोषित किया गया तब मैं क्लास में पढ़ा रहा था। एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से कभी भी टिकट नहीं मांगा था। पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है तो मैं उसका निर्वहन करुंगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पारस नाथ के बेटे आशीष राय के मुताबिक, पिता अपने समधी व आजमगढ़ के किशुनदासपुर निवासी पद्मश्री अशोक भगत को अपना राजनीतिक गुरू भी मानते हैं। अशोक भगत को झारखंड के गुमला जिले के विशुनपुर में विकास भारती संस्था से जुड़े कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई बांटकर जताई खुशी
सिखड़ी ग्राम के निवासी पारस नाथ राय को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं में पारस राय को प्रत्याशी बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, महामंत्री पीयूष सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, बाजार प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव कुशवाहा सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed