फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lockdown

शहर और ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन बेअसर

Fri, 07 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
lockdown
गाजीपुर/ कासिमाबाद। सहर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में लॉकडाउन का असर नहीं दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि कासिमाबाद चौक पर असर कहीं से नहीं दिख रहा है। कस्बे में मिठाई, फल एवं चाय-पान की दुकानों के साथ सब्जी मंडी के खुलने से लोगों की भीड़ लग रही है। शुक्रवार की सुबह का नजारा देखने लायक था। चारों तरफ लोगों की भीड़ तथा फल सब्जी एवं मिठाई खरीदते ग्राहक दिखाई दिए। प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगे कोरोना कर्फ्यू में यहां के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद चल रहे हैं। दूसरी तरफ पूरे कस्बे के सभी फल, सब्जी वाली दुकानें एवं मिठाई चाय वाले दुकानदार बिना डर भय के दुकान खोलकर बिक्री कर रहे हैं। यहां फल, चाय, पान एवं मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों लोगों की भीड़ लग रही है। जिन व्यवसायियों की दुकानें लगातार बंद चल रही हैं उनमें इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। एक तरफ जहां सभी दुकानें बंद है वहीं दूसरी तरफ छोटी दुकानें खुलने से लॉकडाउन बेअसर दिखाई दे रहा है। सेवराई : सतरामगंज बाजार में सब्जी की दुकान खुलने के बाद खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां आमजन जमकर उड़ा रहे हैं। स्थिति तो यह है कि अधिकतर खरीदार और दुकानदार मास्क नहीं लगा रहे हैं। जमानिय: कोरोना की चेन तोड़ने तथा आम जन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन अभी भी चंद रुपयों के लालच में दुकानदार जान जोखिम में डालकर दुकानों से चोरी छिपे खरीद बिक्री कर रहे हैं। कोविड को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बावजूद इसके लोग इस महामारी की गंभीरता को समझने के लिए तैयार नहीं हैं। तहसील क्षेत्र के कपड़े की दुकान सैलून, फल सीमेंट गिट्टी आदि कि दुकानें आज भी पहले की तरह खुल रही हैं और खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो रही है और इस कार्रवाई को तेज किया जाएगा। मनिहारी : हंसराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रशांत चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुस्तैद दिखाई पड़े। उन्होंने हंसराजपुर, मनिहारी, मोहब्बतपुर एवं मनिहारी ब्लाक के बाजारों में मार्च कर लाउड स्पीकर से सभी व्यापारियों से लाकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed