फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lock hanging at Matehun primary health center

मटेहूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11 बजे तक लटका रहा ताला

Tue, 07 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging at Matehun primary health center
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं पर लटका ताला। - फोटो : GHAZIPUR
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक ताला लटका रहा। जिससे इलाज के लिए पहुंचे लोगों को काफी देरी तक स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टकटकी लगाकर बैठना पड़ा। वहीं दूसरी ओर इस स्वास्थ्य केंद्र को लेकर लापरवाही का आलम यह है कि साल 2008 में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से आज तक इसकी रंगाई-पुताई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर सुबह 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य दरवाजे पर ताला खुला। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के तौर पर डॉ. प्रकाश चन्द्र यादव, डा. राजीव गोड़, फर्मासिस्ट रामकेवल यादव सहित फिल्ड के अन्यय पांच स्टाफ तैनात हैं।
विज्ञापन

वहां इलाज कराने पहुंचे अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 10 बजे दवा लेने के लिए पांच किलोमीटर दूर चंवर गांव से अस्पताल पहुंचा तो देखा कि ताला बंद है। काफी इंतजार के बाद भी 11 बजे तक कोई स्टाफ नहीं आया तो मैं गेट पर बैठकर उनका राह देखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को गोद लेने वाले भाजपा नेता चन्द्रभान सिंह का कहना है कि केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी मनमाने ढंग से करते हैं। प्रतिदिन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन विभाग इसकी सूध नहीं ले रहा। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया था। बावजूद इसके ताला बंद रखनासरकार की मंशा पर पानी फेरने वाला है जो निंदनीय है।

इधर, भाजपा नेता अजय सिंह बसवारी ने कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण सब कुछ फिसड्डी साबित हो रहा, स्वास्थ्य केन्द्र के कायाकल्प के लिए गोद लिया गया परन्तु उसके कई दिनों बाद भी यहां कि स्थिति व व्यवस्था में सुधार नाम की कोई गुंजाइश नहीं। 11 बजे तक ताला बंद घोर लापरवाही व उदासीनता को उजागर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed