{"_id":"5ea97b268ebc3e903c17dc50","slug":"live-suicide-on-facebook-in-ghazipur-young-man-hanged-in-love-affair-used-to-work-in-a-private-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में Facebook पर लाइव सुसाइड, प्रेम-प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, एक प्राइवेट अस्पताल में करता था काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में Facebook पर लाइव सुसाइड, प्रेम-प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, एक प्राइवेट अस्पताल में करता था काम
Wed, 29 Apr 2020 07:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
रिंकू राम (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर सदर कोतवाली के बक्सूपुर में बुधवार सुबह एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में फंदे से लटक कर जान दे दी। इसे उसने फेसबुक पर लाइव चलाया। वीडियो देख चाचा भागकर घर पर पहुंचा, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने के मोरमपुर गांव निवासी कैलाश राम का पुत्र रिंकू राम (24) अपने चाचा विनोद कुमार के साथ ही नगर के हमीद सेतु स्थित एक अस्पताल में काम करता था। दोनों बक्सूपुर में एक मकान में किराए पर रहते थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे विनोद अस्पताल चला गया, जबकि रिंकू घर पर ही था।
विज्ञापन
करीब आठ बजे जैसे ही विनोद ने अपना फेसबुक खोला तो रिंकू के आत्महत्या की तैयारी का लाइव वीडियो देखा। वीडियो में रिंकू उस लड़की का भी नाम ले रहा था, जिससे उसका प्रेम प्रसंग था। आननफानन में विनोद भाग कर कमरे पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर रिंकू रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटकते दिखा।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : social media
घटना की जानकारी होते वहां भीड़ जुट गई। मृतक के चाचा ने घटना की सूचना परिवार वालों के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाया। इस संबंध में रजदेपुर चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि रिंकू राम ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला का सामने आ रहा है।