फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   List of room inspectors may be released today

Ghazipur News: आज-कल में जारी हो सकती है कक्ष निरीक्षकों की सूची

Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
List of room inspectors may be released today
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा शुरु होने में सिर्फ 12 दिन शेष रह गए हैं लेकिन अभी तक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी की सूची जारी नहीं हो सकी है। कई केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से अब तक कक्ष निरीक्षकों का मांगपत्र डीआईओएस कार्यालय को नहीं भेजा गया है। जबकि केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश भेजा गया था कि वे 10 जनवरी तक कक्ष निरीक्षकों के मांगपत्र को उपलब्ध करा दें। बुधवार या बृहस्पतिवार तक सूची जारी होने की उम्मीद है। इस बार करीब 7800 कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में माध्यमिक के शिक्षकों की कमी के कारण बेसिक के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाती है। बोर्ड की तरफ से बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी कक्ष निरीक्षक उपलब्ध कराने के लिए निर्देश भेजा गया है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाएगी उन्हें डीआईओएस की ओर से परिचय पत्र उपलब्ध कराएं जाएंगे। कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड मुद्रित परिचय पत्र दिया जाएगा। यह परिचय पत्र परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक का निर्देश डीआईओएस को भेजा गया है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद के पोर्टल से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रति में प्रिंट निकाल सकेंगे। परिचय पत्र पर कार्यरत शिक्षकों के अंकित विवरण एवं फोटो को विद्यालय अभिलेख से मिलकर प्रमाणित किया जाएगा जिस पर शिक्षक का स्वयं का हस्ताक्षर होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरु हो रही है। इसके लिए केंद्रों को सादी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण का कार्य राजकीय सिटी इंटर काॅलेज से मंगलवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन 41 केंद्रों को कापियां वितरित की गईं। साथ ही करीब 75 प्रतिशत विद्यालयों को प्रवेश पत्र का वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed