फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   list of corona infected will be ready

कोरोना संक्रमितों की तैयार होगी सूची, कवायद शुरू

Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
list of corona infected will be ready
कोरोना संक्रमितों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्होंने कोविड टीका की प्रथम डोज नहीं लगवाई है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। बृहस्पतिवार को रायफल क्लब सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने इसको लेकर निर्देश दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि यह अभियान 24 जनवरी से 29 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, एकीकृत बाल विकास योजना, सिविल डिफेंस, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, नगर निकाय, वन विभाग, कृषि विभाग तथा जनपद के गैर-सरकारी संगठनों, विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा यूनिसेफ के द्वारा अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जाएगा। माइक्रोप्लान के अनुसार जनपद में टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक सर्वेक्षण टीम में दो सदस्य होंगे तथा टीम द्वारा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक भ्रमण कार्य किया जाएगा। सर्वेक्षण टीम दोपहर तीन बजे से चार बजे तक रिपोर्ट पर्यवेक्षकों को सौंप देगी। टीमों से प्राप्त रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी/जोनल अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों मे टीम में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों को टीम के द्वारा मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी एवं मेरा कोविड केंद्र में सूचीबद्ध निकटवर्ती जांच केंद्र के विषय में जानकारी दी जाएगी। बैठक में सर्वेक्षण अभियान से संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed