फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   List of 203 centers released for board exam, 41 new centers created

Ghazipur News: बोर्ड परीक्षा के लिए 203 केंद्रों की सूची जारी, 41 नये केंद्र बने

Mon, 11 Nov 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
List of 203 centers released for board exam, 41 new centers created
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन 203 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची रविवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके मुताबिक इस बार 41 विद्यालयों को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा केंद्र की सूची और इससे संबंधित सूचनाएं राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

आगामी बोर्ड परीक्षा में 1 लाख 44 हजार 379 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। वर्ष 2024 में 1 लाख 49 हजार 174 विद्यार्थी थे। बीते वर्ष की तुलना में इस बार 4795 छात्रों की संख्या कम हुई है। ऐसे में 15 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 की परीक्षा में कुल 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 10 राजकीय, 75 वित्त पोषित और 133 वित्त विहीन विद्यालय शामिल थे। इस बार 203 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें राजकीय के 15, वित्तपोषित के 86 और स्ववित्तपोषित के 102 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया शामिल हैं। इस बार 203 बनाए गए परीक्षा केंद्रों में राजकीय के 15, वित्त पोषित के 86 और स्व वित्त पोषित के 102 विद्यालय परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इस बार राजकीय के पांच, वित्त पोषित के 13 और वित्तविहीन के 23 विद्यालयों को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

परीक्षा वर्ष 2025 की छात्र संख्या और विगत वर्ष 2024 की छात्र संख्या में अंतर
परीक्षा वर्ष-कक्षा-संस्थागत-व्यक्तिगत- योग-
2024-10-74157-156-74313
2025-10-67191-167-67358
2024-12-71531-3330-74861
2005-12-74963-2058-77021
2024-कुल
बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन 203 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। इस बार 41 विद्यालयों को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।परीक्षा केंद्रों एवं छात्र आवंटन में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा शिकायत हो तो निर्धारित प्रारूप पर अपना प्रत्यावेदन 14 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर दें।-भास्कर मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed