फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Liquor worth Rs 15 lakh recovered, preparations were made to spend it in elections

Ghazipur News: 15 लाख की शराब बरामद, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Sat, 27 Apr 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 15 lakh recovered, preparations were made to spend it in elections
गाजीपुर। पुलिस ने नंदगंज क्षेत्र में लगभग 15 लाख रुपये की अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण तथा कच्चा मटेरियल की मिश्रित और अपमिश्रित शराब शुक्रवार की शाम बरामद किया है। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संभावना जाहिर की है कि शराब यहीं तैयार करके पैक की जाती थी, जिसे चुनाव में खपाने की तैयारी रही होगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नंदगंज पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नरायणपुर हाला गांव स्थित गोदाम में छापा मारा। जो मड़ई हाला निवासी डॉ. धनंजय यादव बताया जा रहा है। गोदाम से 240 पेटी में कुल 2800 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 2150 लीटर और शराब बनाने के उपकरण के साथ कच्चा मटेरियल बरामद हुआ। मौके से धनेश कुमार निवासी भवानीपुर और रामाशीष यादव निवासी मड़ई हाला को गिरफ्तार किया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र के मुताबिक बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये है। ज्यादा संभावना जताई जा रही है कि शराब यही तैयार करके पैक की जाती रही होगी। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed