{"_id":"8c3fb2a52e5dbe58f78c7e1a61536dc0","slug":"lights-were-observed-with-shabad-kirtan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबद-कीर्तन के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबद-कीर्तन के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख संप्रदाय की ओर से गुरु गोविंद सिंह का 348वां प्रकाश उत्सव परंपरागत तरीके से रविवार को मनाया गया। इस मौके पर गुरुग्रंथ साहेब के आगे मत्था टेका।
स्थानीय संगत की ओर से भजन, गुरुवाणी का गायन किया गया। वक्ताओं ने गुरु ग्रंथ साहब की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने को कहा गया।
शहर के महाजन टोली स्थित गुरुद्वारा में शबद, कीर्तन किया गया। शहर के श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहब का दर्शन किया तथा मत्था टेका। बाहर से आए हुए रागी जत्था की तरफ से प्रकाश उत्सव पर गुरु की वाणी द्वारा बधाई संदेश दिया गया। सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जनेऊ शिखा की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया। इससे हमें भी जनेऊ शिखा की रक्षा के लिए आज संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गुरुद्वारा के अध्यक्ष सुरजीत ने भी बधाई संदेश देते हुए उपस्थित लोगों से गुरु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने को कहा। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद चखा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, त्रिलोचन सिंह, चरनजीत सिंह, जीत सिंह, गुरुप्रित सिंह, दलजीत सिंह, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे। आभार सरदार गुलवीर सिंह ने व्यक्त किया।