फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Light thrown on millets, natural farming and organic farming

Ghazipur News: मोटे अनाज, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर डाला प्रकाश

Thu, 23 Feb 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Light thrown on millets, natural farming and organic farming
किसान मेला में जैविक खेती के लिए किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेला किसान महिला राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत श्री अन्न पोषक खाद्यान्न एवं पर्यावरण सुरक्षा विषय पर आयोजित किया गया। जिसमें किसान मेले में लगभग 500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और डा. एपी राव द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मेले में लगाए गए स्टालों का मुख्य अतिथि के द्वारा भ्रमण किया गया। स्टालों पर विभिन्न प्रकार की सब्जियां फल-फूल की नर्सरी, प्राकृतिक खेती, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मृदा प्रोफाइल और आधुनिक कृषि यंत्र एवं जैविक खेती के स्टाल लगाए गए थे। मेले में लगाए गए सभी स्टालों को देखकर मुख्य अतिथि ने सराहना की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि कृषकों के सतत प्रयास से बेहतर खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सुनिश्चित होती है। समाज के भाग्य विधाता तथा अन्नदाता है। निदेशक प्रसार डा. एपी राव ने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में वैज्ञानिकों और किसानों के सफल प्रयास से बेहतर परिणाम मिले हैं। इसके साथ ही मोटे अनाज की खेती, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि उप निदेशक अतिंद्र सिंह ने खाद्यान्न उत्पादन में अन्नदाता किसानों की सराहना की और बताया कि किसानों सतत प्रयास के द्वारा ही पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. डीके सिंह ने भूमि की उर्वरा शक्ति कैसी बनी रहे इस पर विशेष प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर के वैज्ञानिक डा. अविनाश कुमार राय ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर प्रकाश डाला गया और जीवामृत बनाने और उसके प्रयोग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डा. एके सिंह, डा. शशांक सिंह, डा. शशांक शेखर, किरन कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. जेपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed