फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Letter written for army recruitment in Varanasi unit area

वाराणसी यूनिट क्षेत्र में सेना भर्ती के लिए लिखा पत्र

Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Letter written for army recruitment in Varanasi unit area
सादात। कोरोना काल से बंद चल रही सेना भर्ती के चलते बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं ने भारतीय थल सेनाध्यक्ष को पत्र लिखकर जल्द वाराणसी यूनिट क्षेत्र में सेना भर्ती की मांग की है। युवाओं ने पत्र में तीन वर्ष से बंद चल रही भर्ती के चलते अपनी उम्र बीत जाने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

भारतीय थल सेना में पिछले तीन वर्षों से वाराणसी स्थित आर्मी सेंटर के अधीन एक दर्जन जिले के युवाओं का सेना भर्ती का आयोजन नहीं होने से इसकी तैयारियां करने वाले युवा निराश हैं। थलसेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवडे़ को भेजे गए पत्र में युवाओं ने मांग की है। वाराणसी यूनिट सेंटर के अधीन गाजीपुर, मऊ, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया एवं गोरखपुर जिले के युवाओं को सेना की भर्ती में भाग लेने का मौका मिलता है। सेना ने कोरोना के चलते भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2019 से बंद कर रखी है, लेकिन दूसरी तरफ सभी सेना भर्ती बोर्ड पर सेना समय-समय पर रिलेशन भर्ती कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि सेना में कई ट्रेड में अभ्यर्थियों के भर्ती होने की उम्र साढ़े सत्रह वर्ष से 21 वर्ष तक ही मात्र होती है। जब करीब चार वर्षों से भर्ती ही बंद हैं तो कई युवाओं की उम्र सीमा ही इस दौरान समाप्त हो गई है या समाप्त होने के कगार पर है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान पीजी कालेज बघांव के ग्राउंड कोच उमेश यादव, समता इंटर कालेज के ग्राउंड कोच अम्बिका यादव सहित जिले के अलावा आजमगढ़ जिले के विभिन्न मैदानों के कोच ने भारतीय थल सेनाध्यक्ष से वाराणसी आर्मी सेंटर पर जल्द ही सेना भर्ती के आयोजन के साथ ही युवाओं के कोरोना के चलते तीन महत्वपूर्ण वर्ष बीत जाने पर उम्र में भी छूट देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed