फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Less number of women in getting driving license

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में महिलाओं का आंकड़ा कम

Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Less number of women in getting driving license
गाजीपुर। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का आंकड़ा काफी कम है। स्थिति यह है कि सप्ताह में एक से दो ही डीएल महिलाओं का बन रहा है। जबकि प्रतिदिन पुरुषों द्वारा 30 से 40 से डीएल बनवाए जाते हैं। एक तरफ जागरूकता की कमी तो दूसरी ओर अन्य जनपदों की तुलना में यहां दो और चार पहिया चलाने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुरू हुआ। पुलिस विभाग द्वारा जहां उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं संचालित टोल फ्री नंबरों की भी जानकारी दी जाती है, जिससे वह संकट काल में टोल फ्री नंबरों पर बात करके पुलिस की सहायता ले सकती है। इसी क्रम में संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों द्वारा उन्हें उपलब्ध कराने के लिए लाभांवित करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात विभाग और परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक करने काम किया जा रहा है। जहां वाहन चलाने के दौरान नियमों का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं परिवहन विभाग द्वारा अधिक से अधिक डीएल बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बावजूद आंकड़ा पुरुषों की अपेक्षा काफी कम है। इस संबंध में एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं द्वारा डीएल कम बनवाया जाता है। वजह जनपद में वाहन चलाने के मामले में महिलाओं का आंकड़ा काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed