Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   leopard capture images by Children on mobile phones Forest Department on alert in ghazipur

गाजीपुर में तेंदुए की आहट से दहशत: बच्चों ने मोबाइल में कैद की तस्वीर, वन विभाग अलर्ट, पिंजरा मंगाया

Sat, 28 Nov 2026 02:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। खेतों और घरों के पास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। इसके अलावा बच्चों ने तेंदुए की तस्वीर भी ली है।  

विज्ञापन
leopard capture images by Children on mobile phones Forest Department on alert in ghazipur
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। कोटेदार खूबे लाल सिंह और अवध राज सिंह के घर के पास बच्चों ने तेंदुए की तस्वीर मोबाइल में कैद की है। वहीं, खेतों की गीली मिट्टी में पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति की निगरानी के लिए वन विभाग ने पूरा स्टाफ मौके पर तैनात कर दिया है। एहतियातन पिंजरा भी मंगाया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
कोटेदार खूबे लाल सिंह और अवध राज सिंह के अनुसार, उनके घर के पास तेंदुए दिखाई दिए थे। इस दौरान बच्चों ने मोबाइल से उनकी तस्वीर ले ली। तस्वीर सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले दरोगा सिंह और शैलेश सिंह के खेत में धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर चालक ने एक साथ तीन तेंदुए देखे थे। उस समय इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया था। अब तस्वीर सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

वन विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे
सूचना पर शुक्रवार देर रात आजमगढ़ और सैदपुर से वन विभाग के अधिकारी टीम के साथ गांव पहुंचे। टॉर्च और अन्य उपकरणों की मदद से खेतों और झाड़ियों में रातभर तलाश की गई। शनिवार सुबह भी अभियान जारी रहा। इस दौरान खेतों की गीली मिट्टी में तेंदुए के पगचिह्न मिलने की बात सामने आई। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में नर और मादा तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी, सैदपुर रमेश कुमार मौर्या ने बताया कि लोगों की ओर से भेजी गई तस्वीरों से तेंदुए की मौजूदगी की स्थिति प्रतीत हो रही है। वन विभाग की टीम रातभर मौके पर मौजूद रही और शनिवार सुबह से भी लगातार सक्रिय है, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। जिन स्थानों पर पगचिह्न मिलने की बात कही जा रही है, वहां उनकी पुष्टि को लेकर स्थिति सामने आई है और संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: काशी-तमिल संगमम के पहले समूह ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, पुष्पवर्षा और डमरू वादन से हुआ स्वागत

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरा स्टाफ लगाया गया है। अतिरिक्त स्टाफ भी मौके पर पहुंच रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पिंजरा मंगाया गया है, जो रास्ते में है। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर नहीं निकलने और खेतों की ओर जाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed