{"_id":"61a6394b25afb5453e60f327","slug":"lekhpal-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-for-metering-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Tue, 30 Nov 2021 08:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Nov 2021 08:16 PM IST
सार
एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को भूमि पैमाइश के नाम पर रिश्वत देने के लिए बुलाया। वहां पांच हजार रुपये घूस लेते समय लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PIXABAY
विस्तार
गाजीपुर में जमीन की पैमाइश के लिए एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये घूस लेते समय मंगलवार की शाम एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने जखनिया तहसील से लेखपाल अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के जगमलजोत गांव निवासी प्रवेश वनवासी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
लेखपाल पट्टे की जमीन की पैमाइश करने के लिए प्रवेश वनवासी से रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल अनिल कुमार निवासी राघव पट्टी थाना मरदह को जखनिया तहसील के पूर्वी गेट के सामने भूमि पैमाइश के नाम पर रिश्वत देने के लिए बुलाया। वहां पांच हजार रुपये रिश्वत लेते समय लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लेखपाल के खिलाफ भुड़कुड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।