फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Legacy waste management to bring down the mountain of garbage.

Ghazipur News: लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट से धराशायी होगा कूड़े का पहाड़

Sun, 27 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Legacy waste management to bring down the mountain of garbage.
जंजीरपुर के पास स्थित एमआरएफ सेंटर। संवाद
गाजीपुर। जिले के लोगों को जल्द ही कूड़े के पहाड़ से निजात मिल सकती है। इसका लाभ शहर के आसपास के गांवों के लोगों तक भी पहुंचेगा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शासन को 1.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के तहत शहर के कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा।
विज्ञापन

शहर में कुल 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में करीब 1.75 लाख की आबादी रहती है। शहर के 25 वार्डों से प्रतिदिन 42 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण को लेकर 2022 में नगर पालिका प्रशासन की ओर से पहल शुरू की गई। इसको लेकर जंजीरपुर में एमआरएम सेंटर बनाया गया। लेकिन, एमआरएफ सेंटर का लो-लैंड में होने के कारण मामला परवान नहीं चढ़ पाया। इसके साथ ही इसका मशीनीकरण न होना भी कूड़े के निस्तारण में प्रमुख अवरोध बनकर उभरा। नतीजतन 2022 से अब तक चार वर्षों में जंजीरपुर स्थित एमआरएफ सेंटर में कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। दूसरी तरफ लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट का प्रस्ताव भेजे जाने से कूड़ा निस्तारण को लेकर एक उम्मीद की किरण नजर आई है।
विज्ञापन

दुर्गंध व बदबू से राहगीर व ग्रामीण परेशान
जंजीरपुर स्थित एमआरएफ सेंटर में कूड़े का पहाड़ लग जाने के कारण इससे दुर्गंध निकलती है, इससे राहगीरों का आवागमन दूभर हो गया है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनको संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा कूड़े का पहाड़, तो इधर-उधर करने लगे डंप
एमआरएफ सेंटर में कूड़े का पहाड़ लगने के बाद नगर पालिका के सामने शहर से बाहर कूड़ों को ले जाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। नतीजतन, सुखदेव चौराहा, कांशीराम कॉलोनी आदर्श बाजार, जमानिया तिराहा के पास कूड़े के ढेर नजर आते हैं। इसके साथ ही भंवरी में भी कुछ दिनों तक कूड़ा डंपिंग का कार्य किया गया। हालांकि, बीते दिनों ग्रामीणों के विरोध के बाद वहां पर अब शहर का कूड़ा नहीं जाता है। वैसे तो शहर में कूड़ा डंपिंग पर रोक है। लेकिन, कई शहर के नवापुरा, लंका आदि जगहों पर भी कूड़े के ढेर कुछ और कहानी बयां कर जाते हैं।

शहर के कूड़े का लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट से निस्तारण किया जाएगा। लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा निस्तारण की एक प्रक्रिया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। - डीके राय, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed