फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Left parties attack the government

वामपंथी दलों ने धरना देकर, सरकार पर बोला हमला

Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Left parties attack the government
वामपंथी दलों ने मंगलवार को नगर स्थित सरजू पांडेय पार्क में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर पुलिसिया दमन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि कमरतोड़ मंहगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को हल करने के बजाए आमजनों को इधर- उधर की बातों से भटका रही है। प्रदेश सहित पांच राज्यों में हार रही है भाजपा नफरत का माहौल बनाने में जुटी है, जिससे जनता का ध्यान प्रमुख मद्दों से हटाया जा सके। साथ ही डीजल, रसोई गैस सिलिंडर का दाम आधा करने, बिजली बिल माफ करने और डीएपी व यूरिया सहित जरूरी सामानों के दाम कम करने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गरीबों को पांच किलो मुफ्त राशन मार्च तक ही स्थायी किया जाए। प्रति यूनिट 10 किलो राशन, ढाई किलो दाल, चीनी, तेल समेत जरूरी चीजों का राशन किट उपलब्ध कराया जाए। नई शिक्षा नीति को वापस करने के साथ 25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। साथ ही सार्वजनिक संस्थानों वित्तीय संस्थाओं के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर सीपीआई के जिला सचिव अमेरिका यादव, माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, सीपीएम जिला सचिव विजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, ईश्वर लाल गुप्ता, राजदेव यादव, घूरा यादव, डा. रामबदन सिंह, योगेंद्र भारती, राजेश वनवासी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामअवध राम और संचालन घूरा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed