फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Learning corners will be built in 381 centers for pre-primary class students

Ghazipur News: प्री-प्राइमरी कक्षा के छात्रों के लिए 381 केंद्रों में बनेंगे लर्निंग कॉर्नर

Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Learning corners will be built in 381 centers for pre-primary class students
गाजीपुर। छात्रों को कक्षा में रोचक तरीके से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों में संचालित 381 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में लर्निंग कॉर्नर (सीखने का कोना) बनाया जाएगा। कक्षा में चार लर्निंग कॉर्नर बनाए जाएंगे। इसमें रीडिंग, आर्ट, ब्लॉक कॉर्नर और परफार्मेंस कॉर्नर बनाए जाएंगे। इसके लिए चयनित प्रत्येक केंद्र को 10-10 हजार की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विकासखंडों में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें 899 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय विद्यालयों के परिसर में चलते हैं। सभी 16 ब्लॉकों एवं एक नगर क्षेत्र में चयनित कुल 381 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग कॉर्नर बनाया जाएगा। इनमें लर्निंग कॉर्नर तैयार करने के लिए स्कूलों में पांच सदस्यों वाली एक समिति का गठन भी किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाध्यापक-इंचार्ज प्रधानाध्यापक सदस्य सचिव, संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य, संबंधित क्षेत्र की सुपरवाइजर सदस्य और नोडल अध्यापक प्री-प्राइमरी भी इसके सदस्य होंगे। लर्निंग कॉर्नर तैयार करने के लिए शिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी। बच्चों की रुचि बनाए रखने के लिए समय-समय पर लर्निंग कॉर्नर की सामग्री को बदला जाएगा। इससे छात्रों को खेलने और सीखने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रति विद्यालय 10 हजार की दर से 38 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि जिले को उपलब्ध कराई गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में निर्धारित धनराशि जल्द ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 16 ब्लाॅक और एक नगर क्षेत्र सहित 17 ब्लाॅकों में 381 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में लर्निंग कार्नर बनाया जाएगा। इसमें बाराचवर में 12, भदौरा 34, भांवरकोल 12, बिरनो 13, देवकली 27, सदर 45, करंडा 19 और कासिमाबाद में 10 केंद्र बनेंगे। इसके अलावा मनिहारी में 24, मरदह 13, मुहम्मदाबाद 46, नगर क्षेत्र 1, रेवतीपुर 14, सादात 36, सैदपुर 26, जखनिया 38 और जमानिया में 11 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में लर्निंग कार्नर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed