फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Learn to use EVM

लोगों की ईवीएम के प्रति शंकाओं को दूर किया

Fri, 10 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Learn to use EVM
विधानसभा चुनाव में ईवीएम से मतदान में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोगों को ईवीएम के इस्तेमाल का तरीका सिखाया गया। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में शुक्रवार को ईवीएम मशीन का प्रयोग करना सिखाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीशपुर, मखदूमपुर, इकरा, गौरा, मिर्जापुर, नगौरा, पवहारी कुटी, बड़ागांव आदि में गांवों के मतदान स्थल पर ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट आदि का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाताओं ने ईवीएम मशीन में अमान्य वोट डालकर अधिकारियों से जानकारी भी ली। निर्वाचन कर्मी सौरभ पाठक एवं ओपी भारती ने ईवीएम से बूथों पर मॉक पोल कराकर लोगों की ईवीएम के प्रति शंकाओं को दूर किया। ग्रामीणों ने वोट डालने के बाद अपने वोट का पर्ची से मिलान किया कि जिस बटन को उन्होंने दबाया है उसी की पर्ची निकल रही है। इसके अलावा सभी मतदान स्थलों सहित गांव में एलईडी स्क्रीन पर चुनाव आयोग की ओर से चलचित्र के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन जागरूकता के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed