{"_id":"64f778cdb530ecbf690283b4","slug":"lawyers-raised-their-voice-in-support-of-demands-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3111-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मांगों के समर्थन में वकीलों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मांगों के समर्थन में वकीलों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन
फोटो-
हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
सिविल बार संघ और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिक्ताओं ने बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद के अधिवक्ता दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही विरोध डीजीपी और मुख्य सचिव का पुतला फूंककर विरोध जताया। सिविल बार संघ और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
सिविल बार संघ के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें हापुड़ के डीएम और एसपी के अविलंब स्थानांतरण की मांग की गई। साथ ही दोषी पुलिस कर्मी जिन्होंने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है और महिला अधिवक्ताओं को भी पीटा उनपर मुकदमा दर्ज हो। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत झूठी कहानी बनाकर जो मुकदमें दर्ज किए हैं, उन्हें वापस किया जाए।
इसके साथ ही एडवोकेटस प्रोंटेक्शन एक्ट पारित कर प्रदेश में लागू किया जाएं। हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाएं। चेताया कि अगर छह सिंतबर के बाद मांगों को नहीं माना गया तो बार काउसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अगले आंदोलन के क्रम में कार्य किया जाएगा। साथ ही मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सिविल बार अध्यक्ष सुधाकर राय, महासचिव रतन जी श्रीवास्तव सहित सिविल बार के अधिवक्ता मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे और पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव मदन सिंह कुशवाहा, मुहम्मद अली, मीता सिंह, ऋषिदेव पांडेय आदि मौजूद रहे। दुल्लहपुर: हापुड़ की घटना को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जखनिया दी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश शर्मा के नेतृत्व में दूसरे दिन मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिस तरह से अधिवक्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है काफी निंदनीय है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य विरत रहे और आवाज बुलंद की। इस मौके पर अधिवक्ता रामजी यति, राम प्रकाश सिंह, हरेंद्र यादव ,सुरेंद्र पांडेय, रामदुलार आदि मौजूद रहे।