{"_id":"5d5056398ebc3e6cf57b411c","slug":"laudge-fir-ghazipur-news-vns4779300169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने विवाहिता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
विवाहिता ने तहरीर में दी है कि वह अपनी बहन के साथ के गांव के बाहर खेत जोतवा रही थी, इसी दौरान आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए। युवकों ने विवाहिता को चारों तरफ से घेर लिया एवं अश्लील बातें करने लगे। यह देख विवाहिता युवकों को मना करने लगी। मनबढ़ युवक महिला को जबरदस्ती पकड़कर खींचकर ले जाने लगे। यह देख दोनों बहने जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिलाओं की आवाज सुन खेतों में काम कर रहे लोग मौके के लिए दौडे़। ग्रामीणों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद विवाहिता ने अपनी बहन के साथ घर पहुंचकर परिजनों को बताया। परिवार के लोग थाना पहुंचकर सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित विवाहिता के शिकायती पत्र के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।