फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lathicharge was done in Nonhara police station on the orders of SP: Ram Tej

एसपी के कहने पर नोनहरा थाने में हुआ था लाठीचार्ज : रामतेज

Fri, 12 Sep 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lathicharge was done in Nonhara police station on the orders of SP: Ram Tej
रामतेज पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा। संवाद
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामतेज पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि एसपी डॉ.ईरज राजा के निर्देश पर नोनहरा थाने में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ है। इसके चलते सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। उन्होंने मामले में एसपी को दोषी बताते हुए निलंबित करने की मांग की। कहा कि एसपी का रिकाॅर्ड रहा है कि जहां रहते हैं वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को पिटवाते रहते हैं। उन्होंने एसपी को गाजीपुर की कमान सौंपने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाया। शहर के लंका स्थित कि होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने और उनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की सरकार से मांग की। साथ ही गरीब परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। कहा कि एडीएम की जांच से मामले की लीपापोती होगी। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के एसपी ने मृतक के परिजनों पर दबाव बनवाकर तहरीर बदलवा दी है। आरोप लगाया कि एसपी की मौजूदगी में थानों पर वसूली की जा रही है। कहा कि जिले में भाजपा के कुछ बड़े नेता ही एसपी की चापलूसी में जुटे हैं और वहीं उसको बचा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed