फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lanka Police is not filing case in rape case due to threat of making obscene video viral

Ghazipur News: अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म मामले में लंका पुलिस नहीं कर रही है मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Dec 2023 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lanka Police is not filing case in rape case due to threat of making obscene video viral
वाराणसी। पाकिस्तान से भारत पहुंची चर्चित सीमा हैदर के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल की धमकी और धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बनाने वाले आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस गिरफ्तार नहीं कर ही है। गिरफ्तारी तो दूर, मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने मंगलवार को पराड़कर भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि बिहार के सासाराम निवासी तीन आरोपियों पर महिला को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप है। छह अक्तूबर 2023 को लंका थाना क्षेत्र के बीएचयू ट्रामा सेंटर के सामने एक होटल में महिला से दुष्कर्म किया गया। उसका वीडियो बनाकर कई दिनों तक धमकी देकर दुष्कर्म किया जाता रहा। हिंदू महिला को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाते हुए शादी करने के बहाने दुष्कर्म किया गया। बिहार के डेहरी की रहने वाली महिला की गुहार पुलिस नहीं सुन रही है। लंका पुलिस मुकदमा दर्ज तक नहीं कर रही है।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के बाबा ने मां-बेटी के साथ किया दुष्कर्म
संयुक्त पुलिस आयुक्त से पीड़िता ने लगाई गुहार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली मां और बेटी ने राजस्थान के एक बाबा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मंगलवार को पीड़िताओं ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाईं।
पीड़िता मां के अनुसार वह डाफी इलाके में निजी कंपनी में साफ-सफाई का काम करती है। तीन पुत्रियां हैं। राजस्थान के जयपुर, कोठपुतली निवासी एक बाबा से 14 नवंबर 2021 को मुलाकात हुई। पुत्र होने के लिए बाबा ने अनुष्ठान कराया। इस बीच उसने दुष्कर्म किया। कुछ माह बाद बाबा ने 15 वर्षीय बेटी को देखते ही कहा कि इससे शादी करूंगा। बेटी को लेकर बाबा राजस्थान गया। 16 नवंबर 2021 को बेटी घर लौटी तो आपबीती सुनाई। बेटी ने कहा कि उसके साथ गाड़ी में बाबा समेत दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुत्री से विवाह के लिए बाबा ने पांच करोड़ का चेक दिया था, जिसे बैंक ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह कैश नहीं हो सकता। लंका पुलिस को जांच सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed