{"_id":"669ed7cbbe4584d1c30869b4","slug":"land-prices-may-increase-by-ten-percent-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-118008-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दस फीसदी तक बढ़ सकते हैं जमीन के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दस फीसदी तक बढ़ सकते हैं जमीन के दाम
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में लगातार दूसरे साल भूमि का सर्किल रेट बदल जाएगा। इससे जमीन के दाम बढ़ेंगे और रजिस्ट्री (लिखावट) भी महंगी हो जाएगी। इसके लिए सभी तहसीलों में सर्वे कराया जा रहा है। इसे लेकर 23 जुलाई को एडीएम की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस बार अधिकतम दस फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। सर्किल रेट का निर्धारण उस स्थान की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा।
जिले में वर्ष 2015 में सर्किल रेट रिवाइज की गई थी। जबकि 2018 में आंशिक रूप से कुछ ही क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ा था। इसके बाद से जनपद में पिछले वर्ष जमीन का सर्किल रेट तय किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम आठ फीसदी और अधिकतम 30 फीसदी तक सर्किल रेट निर्धारित किया गया। ऐसे में कई शहर सहित कई इलाकों में जमीन की कीमत लखनऊ, वाराणसी से अधिक बढ़ गई है। हालांकि शासन की ओर से तय किए गए गाइड लाइन के मुताबिक जनपद में नये सिरे से सर्किल रेट निर्धारित की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले वर्ष की स्थिति को देखते हुए इस बार अधिकतम दस फीसदी ही सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदार को सर्वे कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी की संस्तुति मिलने के बाद लोगों से आपत्ति मांगी जाएगी, जिसके बाद अगले माह से नई सर्किल रेट से भूमि का रजिस्ट्री कराने की व्यवस्था लागू हो जाएगी।
जनपद में भूमि की नई सर्किल दर अगले माह से लागू होनी है। इसे लेकर सर्वे का कार्य चल रहा है। इसे लेकर 23 जुलाई को जिला स्तर पर बैठक भी बुलाई गई है। -प्रेम प्रकाश, एआईजी, स्टांप