फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laborer killed, father also dies of shock

Ghazipur News: बच्चों के विवाद में मजदूर की हत्या, सदमे में पिता की भी मौत

Thu, 19 Oct 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Laborer killed, father also dies of shock
गाजीपुर। शहर कोतवाली के नई बस्ती सकलेनाबाद स्थित किराये के मकान की छत पर सो रहे मजदूर की सिर पर पत्थर से वारकर हत्या कर दी गई। बच्चों के विवाद में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे को देख मातहतों को निर्देश दिया। मजदूर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। उधर, रात को श्मशान घाट पर सदमे में मजदूर के पिता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


नई बस्ती सकलेनाबाद स्थित किराये के मकान में संजय राजभर (45) परिवार के साथ रहते थे। जबकि इनके परिवार के अन्य सदस्य बड़ीबाग स्थित काशीराम आवास में रहते हैं। देर शाम संजय राजभर घर पहुंचे और खाना खाकर छत पर सो गए। कुछ देर बाद परिजनों के शोर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि संजय राजभर बिस्तर पर खून से लथपथ अचेत हैं। उन्हें जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरे दिन इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। सीओ सिटी गौरव कुमार के नेतृत्व में पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के साथ लोगों से जानकारी ली। एसपी ओमवीर सिंह भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद कुछ दूरी पर स्थित हत्यारोपी के घर भी पहुंचे, लेकिन कुछ नहीं मिला। एसपी ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उधर, रात लगभग पौने दस बजे श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के समय संजय राजभर के पिता जयमंगल (70) अचेत होकर गिर पड़े। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाने पर जयमंगल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि पिता जयमंगल राजभर की तहरीर पर हत्यारोपी तेजू बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोट...

जांच में यह बात सामने आई कि मुहल्ले के निवासी तेजू बिंद से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। उसने पत्थर से संजय राजभर को बुरी तरह मारा, जिससे संजय की मौत हो गई। - ओमवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed