फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   laborer died by drowning in the tank

हौज में डूबकर मजदूर की मौत

Sat, 18 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
laborer died by drowning in the tank
सुहवल थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर के पास रेल निर्माण कार्य में जुटी जीपीटी इंफ्री प्रोजेक्ट के प्लांट के परिसर स्थित हौज में शुक्रवार की देर भोजन के बाद स्नान कर रहे एक मजदूर की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मर्र्शिदाबाद जनपद के शमशेर गोज थाना क्षेत्र स्थित चकसापुर गांव निवासी मुहम्मद शेख (45) मेदिनीपुर के पास रेल निर्माण में जुटी जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के प्लांट में कार्य करता था। वह देर शाम भोजन करने के बाद प्लांट के परिसर में बने हौज में नहा रहा था। इसी दौरान उसमें डूब गया। जब अन्य मजदूरों की नजर उसके ऊपर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे। मजदूरों ने मुहम्मद शेख को पानी से बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग गाजीपुर के लिए निकल गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed