फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kovid 'level-one hospital in Sadat

सादात में बनाया जा रहा 30 बेड का कोविड ‘लेवल-वन अस्पताल

Wed, 06 May 2020 04:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Kovid 'level-one hospital in Sadat
सादात। कोविड-19 वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात को भी कोराना के लिए लेवल वन का अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां कुल 30 बेड तैयार किए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के बाद जिले में यह दूसरा लेवल वन का अस्पताल होगा। यहां 15-15 चिकित्सकों की दो टीमें भी लगाई जाएंगी। इनके ठहरने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को भी सुरक्षित कर लिया गया है। इनमें से एक टीम सेंटर के अंदर होगी तो वहीं दूसरी टीम सेंटर के बाहर रहकर अपना कार्य करेगी। मरीजों की देखरेख के बाद एक टीम को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन भी किया जाएगा। नगर के एकमैरेज हाल को क्वारंटीन सेंटर भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पहला कोविड लेवल वन अस्पताल मुहम्मदाबाद में बनाया गया है। पहले पांच मरीजों को शुरुआती दो दिनों तक वहीं रखा गया था। बाद में उन्हें दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल वाराणसी भेज दिया गया। इसी क्रम में दूसरा अस्पताल सादात में तैयार किया गया है। आदेश आने के बाद यहां भी तैयारियां की जा रही हैं। अस्पताल, मैरेज हाल तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय परिसर को सैनेटाइज करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जिले का यह दूसरा कोविड लेवल वन अस्पताल होगा। मरीजों की संख्या अगर बढ़ती है तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed