फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kovid-19 may have a little carelessness

कोविड-19 में थोड़ी लापरवाही हो सकती है जानलेवा .

Wed, 09 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 may have a little carelessness
मुहम्मदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से कोविड-19 और माइग्रेट लेबर विषय पर तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम राजेश गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 में थोड़ी भी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। बीडीओ भांवरकोल ने उपस्थित लोगों से सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह से अनुपालन करने पर जोर दिया। विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने कहा कि वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसी स्थिति में इस पर नियंत्रण शासन द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन का पालन कर ही पाया जा सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सुलह अधिकारी आलोक कुमार राय ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। गिलोय काढ़ा, गरम पानी, नींबू सहित पौष्टिक आहारों का सेवन करें। आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। किसी भी प्रकार का बुखार आने पर कोविड-19 की जांच कराएं। इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के दयाशंकर दुबे, समता बिंद, लल्लन राय, गोविंद नारायण सिन्हा, लेखपाल छाया सिंह, प्रियंका, अर्चना वर्मा, इंद्रजीत पाल, जंगबहादुर यादव, रामाश्रय पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed