फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kotedars handed over a leaflet to the Marketing Inspector, warning of picketing

कोटेदारों ने विपणन निरीक्षक को सौंपा पत्रक, धरना की चेतावनी

Wed, 29 Sep 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kotedars handed over a leaflet to the Marketing Inspector, warning of picketing
मरदह। ब्लॉक पर स्थापित राजकीय विपणन शाखा के गोदाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तक राशन पहुंचाने के साथ बोरी की तौल करने का निर्देश है। जबकि स्थिति यह है कि कोटेदारों को गोदाम पर जाकर अनाज स्वयं लाना पड़ रहा है। वहां भी उन्हें बोरी तौलकर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे नाराज क्षेत्र के कोटेदारों ने बुधवार को खाद्य विपणन निरीक्षक को पत्रक सौंप केंद्रों तक अनाज तौलकर पहुंचाए जाने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

कोविड-19 के दौरान शासन के निर्देशानुसार संबंधित विभाग के ठेकेदार को यह आदेशित किया गया है कि वह गेहूं और चावल सरकारी सस्ते गल्ले के केंद्र स्थल पर तौल करके बोरी पहुंचाना है। जबकि ऐसा नहीं होने पर सरकारी सस्ते गल्ला दुकानदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खाद्य विपणन निरीक्षक प्रेमनारायण यादव को पत्रक देकर दुकानदारों को उसके केंद्र पर वजन कराकर राशन पहुंचाए जाने की मांग की है। अगर मांग पूरी नहीं होती है तो कोटेदार धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर गंगा जायसवाल, सुनील कन्नौजिया, ईश्वर, विजय सिंह, गामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed