{"_id":"64b97f231781bf1d67039364","slug":"kishori-died-by-jumping-into-the-ganges-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-821-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किशोरी ने गंगा में छलांग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किशोरी ने गंगा में छलांग लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित सेतु से बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे एक किशोरी ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखारों की मदद से शाम छह बजे शव बरामद कर लिया। गंगा से शव बाहर निकलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख पुकार मच गई।
कसेरा गांव के बिंद बस्ती निवासी संध्या (17) सेतु पर सुबह पहुंची और इधर-उधर टहलने लगी। इधर राहगीरों का आवागमन जारी थी। इसी बीच किशोरी अचानक गंगा में कूद गई। यह देख राहगीर शोर मचाने लगे।
आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय नाविकों के सहारे गंगा में किशोरी की तलाश में जुट गई, लेकिन दोपहर तक कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव गोताखोरों ने गंगा से बरामद कर लिया। इधर पानी से शव बाहर आते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सेतु से एक किशोरी के कूदने की सूचना पर गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।