फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kisan credit card will be made for cattle farmers

पशु पालकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

Sun, 17 Apr 2022 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Kisan credit card will be made for cattle farmers
पशुपालन से संबंधित गतिविधियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से पशुपालकों को लाभांवित करने के लिए 18 अप्रैल से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा है। इस अभियान के तहत पशुपालन कार्य से संबंधित गोवंशीय, बकरी, सूकर, कुक्कुट एवं अन्य पशुओं का पालन करने वाले पशुपालकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनेगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके रावत ने बताया कि इसके लिए जनपद को 17541 का लक्ष्य मिला है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन जमा करना होगा। किसान क्रेडिट एक लाख 60 हजार से तीन लाख तक की सीमा तक बनाया जा सकता है। इसमें भी एक लाख 60 हजार रुपये तक का क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पशुपालकों को किसी तरह की प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। पशुपालन के क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर पशुओं के लिए चारा दाना, पशु चिकित्सा, मजदूरी पशु बीमा तथा पानी एवं बिजली की आपूर्ति कर सकता है। इसके लिए पशुपालक को पशुओं को रखने के लिए शेड का होना आवश्यक है। किसान क्रेडिट कार्ड पशु के नवीनतम मूल्यांकन के आधार पर बनेगा। इसके लिए पशुपालक पहचान पत्र के रूप में वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड एवं हस्ताक्षरित फोटो कापी, नवीनतम बिजली और पानी का बिल जो दो माह से अधिक पुराना न हो और दो नवीनतम फोटोग्राफ आवेदन के समय जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed