फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kiln operators will strike against tax

भट्ठा संचालक टैक्स के विरोध में करेंगे हड़ताल

Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
kiln operators will strike against tax
जनपद ईंट निर्माता समिति के तहसील अध्यक्ष विपिन बिहारी राय उर्फ बबलू ने तहसील के पास बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में निर्माण से जुड़ी सामग्रियों एवं लगातार बढ़ती लागत और टैक्स में बढ़ोत्तरी आदि को लेकर एक सितंबर से ईंट बिक्री पर रोक लगाते हुए हड़ताल पर जाने की जानकारी दी। बताया कि यह निर्णय आल इंडिया ब्रिक टाइल्स एसोसिएशन, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता संघ लखनऊ के आह्वान पर लिया गया है। ईंट निर्माण में काम आने वाले कोयला का मूल्य सात हजार रुपये मैट्रिक टन से सीधे 20 हजार रुपये पर पहुंच गया है। जीएसटी समाधान में दर को एक फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी कर दी गई है।
विज्ञापन

आईटीसी का लाभ लेने के लिए का स्लैब टेक्स को पांच से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है। पहले डेढ़ करोड़ रुपये की बिक्री तक कोई टैक्स एक प्रतिशत लगता था। जबकि अब 20 लाख रुपये से ऊपर बिक्री करने पर ही छह प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा। जीएसटी के तहत 40 लाख रुपये की बिक्री वाले इंडस्ट्री को टैक्स से छूट दिया गया है, लेकिन ईट-भट्ठा के साथ ऐसा नहीं किया गया है। गाजीपुर क्षेत्र में करीब 400 से अधिक ईट भट्ठे हैं। जमानिया क्षेत्र में 40 ईंट भट्ठा संचालित होते हैं। इससे ईंट का रेट बढ़ जाएगा तथा भट्टे संचालकों को दोहरी मार पड़ेगी। एक अक्टूबर 22 से 30 सितंबर 23 तक भट्ठों का हड़ताल होगी। भट्ठा संघ रायल्टी जीएसटी जिला परिषद में करीब 9 करोड़ रुपये का राजस्व कर के रूप में प्रतिवर्ष देता है। एक भट्टे पर करीब 150 से 200 मजदूर कार्य करते है। भट्ठा बंद होने से रोजगार की समस्या भी खड़ी हो जाएगी। जिनसे हजारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। इस अवसर पर दिनेश जालान, रिंकू राय, बिजेंद्र कुशवाहा,अटल राय काशीनाथ यादव, रामपरीखा राजेश कुशवाहा जमालुद्दीन खां तनवीर खां अजय राय आदि ईंट भट्ठा संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed