फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kidnapped child murdered, dead body found in box

Ghazipur News: अपह्त बालक की हत्या, पट्टीदार के घर बक्से में मिला शव

Thu, 22 Feb 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child murdered, dead body found in box
सेवराई /गहमर (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले अपहृत बालक की हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात बालक का शव पट्टीदार के मकान में बक्से में बरामद हुआ। उसके गले पर रस्सी और शरीर पर आपत्तिजनक निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या मान रही है। बालक के पिता ने पट्टीदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नौ वर्षीय बालक कक्षा तीन का छात्र था। वह 19 फरवरी को स्कूल से आने के बाद फुटबॉल मैच देखने चला गया, लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने 20 फरवरी को अपहरण की सूचना पुलिस को देने के साथ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। देर शाम परिजनों को एक रिश्तेदार का फोन आया और उसने पट्टीदार पर आशंका व्यक्त की। इधर, पट्टीदार परिवार के सदस्यों के साथ फरार हो गया। देर रात पुलिस पट्टीदार के घर में दाखिल हुई। वहां एक कमरे में रखे बक्से का पुलिस ने ताला तोड़ा तो बोरे में बालक का शव बरामद हुआ। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदार पर हत्या का मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी। गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर कुछ आपत्तिजनक निशान मिले हैं। मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर, बिहार में भी दबिश
सेवराई। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हत्यारोपी को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। इसमें एक टीम मिर्जापुर, दूसरी बिहार और तीसरी टीम जनपद के विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिनों बंद थी बोलचाल
सेवराई। बालक के परिजनों और पट्टीदार के परिवार से काफी दिनों से बोलचाल बंद है। गांव ही नहीं आस-पास के इलाकों में भी घटना की पूरे दिन चर्चा रही।

21जेएनडी50 : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते लोग। संवाद

21जेएनडी50 : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed