फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kharif is gone, now farmers are worried about Rabi

खरीफ तो गई अब रबी की चिंता में किसान

Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kharif is gone, now farmers are worried about Rabi
बाढ़ प्रभावित इलाकों के गांवों में अब जलभराव बड़ी मुसीबत के रूप में किसानों के सामने खड़ा है। मानिकपुर, मैनपुर, तुलापट्टी, सरैंया, लखनचंदपुर, करंडा, बसंतपट्टी, प्रतापपुर, मेदनीपुर, उधरनपुर, कुचौरा, रामनाथपुर और गोशंदेपुर के लगभग पांच सौ किसानों की 1500 बीघा भूमि झील बन गई है। करीब 75 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनका पूरा परिवार खेती पर ही आश्रित है। एक तरफ तो किसानों की फसल नष्ट हो गई और दूसरी तरफ रबी की फसलों की भी बुआई नहीं होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

मानिकपुर निवासी किसान अजय सिंह ने बताया कि अगर जल्द खेतों से पानी नहीं निकला तो नवंबर और मई-जून में होने वाली बेटियों की शादी टाल देंगे। वजह कृषि पर आधारित किसान बाराती अतिथियों का सत्कार भी नहीं कर पाएंगे और न ही शादी के लिए खरीदारी ही कर सकेंगे। बाढ़ आने के बाद वर्षों से इन खेतों में जलभराव हो जाता था।
विज्ञापन

लेकिन नालियों से पानी पुन: गंगा में लौट जाता था जिसे कुछ लोगों ने पाट दिया है। ऐेसे में जलभराव की समस्या पैदा होने लगी। पिछले पांच वर्षों से स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्रा और कुछ समाजसेवी मिलकर दो तीन गांवों के कुछ किसानों के सहयोग से पैसा एकत्र कर जलनिकासी की व्यवस्था करते रहे हैं। अमितेश मिश्रा ने कहा कि बारिश कम होने से खरीफ की भी बुआई नहीं हुई है, अब बाढ़ से प्रभावित खेतों से परेशानी बढ़ गई है। किसान बदहाली में जीने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुचौरा के विद्या प्रकाश दूबे, धीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह, उधरनपुर के बृजराज सिंह, राकेश सिंह, रामनाथपुर के दीपक कुमार, रमेश सिंह दिनेश सिंह तुलापट्टी के सपन दूबे, आनंद दूबे आदि प्रभावित किसानों ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। लेकिन इस पर जिले के आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते और किसानों को उनके हाल पर ही छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed