फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kamakhya-Rohtak train will stop at City station

Ghazipur News: सिटी स्टेशन पर रुकेगी कामाख्या-रोहतक ट्रेन

Sat, 27 Sep 2025 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Kamakhya-Rohtak train will stop at City station
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए कामाख्या-रोहतक साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन किया गया है। कामाख्या से 26 सितंबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार व रोहतक से 28 सितंबर से 09 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 07 फेरों में किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05625 कामाख्या-रोहतक साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी कामाख्या से रात 10.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन न्यू बोगाई गांव से रात 01.00 बजे गाजीपुर सिटी से शाम 07.14 बजे, औड़िहार से रात 08.12 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05626 रोहतक-कामाख्या रोहतक से रात 10.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दिल्ली से रात 12.10 बजे, औड़िहार से दोपहर 02.34 बजे खुलकर गाजीपुर सिटी से 03.27 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 21 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed