फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kalicharan from BJP, Shadab from BSP and Gyan Prakash from Congress declared candidates for Zahoorabad seat

जहूराबाद सीट पर भाजपा से कालीचरण, बसपा से शादाब और कांग्रेस से ज्ञान प्रकाश प्रत्याशी घोषित

Sat, 12 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kalicharan from BJP, Shadab from BSP and Gyan Prakash from Congress declared candidates for Zahoorabad seat
गाजीपुर। जहूराबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का मुकाबले भाजपा के कालीचरण राजभर को उम्मीदवार बनाया है तो बसपा पूर्व राज्यमंत्री शादाब फातमा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने भी यहां से ज्ञानप्रकाश सिंह मुन्ना को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने शनिवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करके जहूराबाद सीट पर जारी सस्पेंस को खत्म कर दिया। बसपा ने यहां से बुझारत राजभर को विधानसभा प्रभारी बनाया था लेकिन नामांकन के ऐन पहले शिवपाल यादव की करीबी मानी जाने वाली और प्रदेश की पूर्व महिला कल्याण राज्यमंत्री शादाब फातिमा को उम्मीदवार बना दिया। भाजपा ने पूर्व विधायक कालीचरण राजभर को टिकट देने की घोषणा की है। कालीचरण जहूराबाद से 2002 और 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने 2012 और 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन सफल न हो पाए। वे बसपा छोड़कर सपा में चले गए थे। ओमप्रकाश राजभर से सपा का गठबंधन हुआ तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

शादाब फातिमा ने जहूराबाद में 2012 के चुनाव में जीत हासिल की थी। इससे पहले 2007 के चुनाव में गाजीपुर सदर सीट विधायक बनी थीं। सपा में विवाद शुरू होने के बाद वह शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) चली गई थीं। उन्हें सपा का टिकट मिलने कता भरोसा था लेकिन ओमप्रकाश राजभर प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनकी आस टूट गई और उन्होंने बसपा से संपर्क किया और उम्मीदवार घोषित हो गईं। कांग्रेस ने भी यहां पर अंतिम समय में अपना उम्मीदवार ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना को घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed