फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kalash Yatra taken out with musical instruments

Ghazipur News: गाजे-बाजे संग निकाली गई कलश यात्रा

Fri, 10 May 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with musical instruments
जमानिया। क्षेत्र के गायघाट में आयोजित विश्व कल्याणार्थ नौ कुंडात्मक सीताराम महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे के साथ हुआ। प्रभु श्रीराम और माता सीता का नारा लगाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। सीताराम का जाप करते हुए गाजे-बाजे के साथ स्टेशन बाजार होते हुए चक्काबांध स्थित गंगाघाट पर पहुंचकर यज्ञाचार्य की ओर से मां गंगा का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पुन: परिभ्रमण करते हुए यज्ञमंडप में कलश स्थापित कराया गया। मालूम हो कि संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए तीन महीने का नौ कुंडात्मक सीताराम महायज्ञ का आयोजन नागा बाबा के शिष्य श्री-श्री 108 सुखराम दास उर्फ मुसहरवा बाबा के कृपापात्र शिष्य श्री-श्री 108 कालीचरण दास उर्फ बौरहवा बाबा के निर्देशन में 22 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को सीताराम महामंत्र का जाप कर हर्षोल्लास से आरंभ हुआ था। अरणी मंथन यज्ञ आहुति 10 मई तथा यज्ञ पूर्णाहुति 16 मई और भंडारा तथा प्रसाद वितरण 17 मई को सुनिश्चित है। इस मौके पर पूर्व प्रधान मोहन यादव, श्यामनारायण सिंह, संजय सिंह, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed