{"_id":"5884e1e04f1c1b7649efe98f","slug":"just-upturned-24-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटी, 24 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटी, 24 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
नंदगंज के फतेउल्लाहपुर के पास सड़क किनारे पलटी बस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर के पास रविवार की सुबह एक टूरिस्ट की बस अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग को तोड़ती हुई खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में जहां 24 लोग घायल हो गए, वहीं कई को हल्की चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
वाराणसी से टूरिस्ट की एक बस गोरखपुर गई थी। वहां टूरिस्टों को छोड़कर बस वापस वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान बहरियाबाद निवासी चालक अयूब खां सदर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित एक ढाबा पर आज भोर में रुककर खाना खाने लगा। इसी बीच वाराणसी में आयोजित नेट की परीक्षा में भाग लेने वाले दर्जनों अभ्यर्थी ढाबा पर पहुंच गए। बस को देख चालक से बातचीत करते हुए वाराणसी जाने की बात कही। इस पर चालक ले जाने को तैयार हो गया। सुबह पांच बजे ढाबा से बस वाराणसी के लिए रवाना हुई। इसी बीच नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अचानक तेज रफ्तार बस का स्टेयरिंग जाम हो गया, जिससे बस पुलिया की रेलिंग को तोड़ती हुई खाई में पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार लोग की चीख-पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनकर पास ही स्थित ढाबा पर मौजूद लोग मौके पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। साथ ही आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी घायलों को जिला अस्पताल लाए। इस दुर्घटना में मैनपुर भटौली की मंशा (28), छावनी लाइन निवासी राधेश्याम (30), मनीष कुमार (26), मनमोहन (30), मुकेश (28), प्रियंका कुमारी (23), पूजा (21), हाथीखाना के गुलशन (40), चंदौली के जलालपुर निवासी दिवाकर (23), यहीं के दीपक (27), सिगरा वाराणसी के कमलनाथ (60), दिलदारनगर निवासी जितेंद्र (25), जबुरना निवासी संतोष (25), अनिल कुमार (25), जमानिया के श्यामबिहारी तथा पियरी के आरिफ (26) घायल हो गए।
जबकि कई लोग चोटिल हो गए। बस जिस खाई में गिरी थी, उसमें थोड़ा-बहुत पानी था। पानी के बीच चालक अयूब खां बस में फंसा था, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला।