फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jila panchayat sadasya rekha bhatt joined BJP with husband in Ghazipur 

गाजीपुर: जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ने थामा भाजपा का दामन, सपा नेता और उनके पति भी हुए शामिल

Thu, 01 Jul 2021 08:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Jul 2021 08:45 PM IST
सार

निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी के नेता और उनके पति भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
jila panchayat sadasya rekha bhatt joined BJP with husband in Ghazipur 
निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट अपने पति के साथ भाजपा में शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता दिनेश भट्ट ने भी पत्नी के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। इसकी चर्चा जिले के राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से की जा रही है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि लखनऊ सपा कार्यालय से लेकर जिला सपा कार्यालय में बैठकों में शामिल होने के बावजूद वह पत्नी के साथ भाजपा में चले गए।

विज्ञापन


दिनेश भट्ट वर्तमान में जंगीपुर विधानसभा के लिए पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। वह जंगीपुर से विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. कैलाश यादव के प्रतिनिधि रहे हैं। इसके अलावा जंगीपुर विधानसभा सभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्व. कैलाश यादव, स्व. किस्मतिया देवी और वर्तमान विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव के विधानसभा प्रस्तावक रह चुके हैं।
विज्ञापन


बिरनो प्रथम से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ने पहले अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर आने के बाद नाम वापसी के दिन 29 जून को पर्चा हटा लिया था। राजनीतिक घटनाक्रम बढ़ता गया। इस बीच, जिला सपा कार्यालय में दिनेश के साथ सपा के नेताओं का कई बैठकों का दौर चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर बाद अचानक भाजपा जिला कार्यालय पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ रेखा भट्ट और दिनेश भट्ट पहुंचे। इसके कुछ देर बाद भाजपा के पदाधिकारी कार्यालय में जुट गए। जिसके बाद यह साफ हो गया कि दिनेश भट्ट अपनी पत्नी के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पार्टी का पट्टा पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर पार्टी मे शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ-सबका विकास' के सिद्धांत पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रभावित होकर नवागंतुक दंपति का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है।

जिला भाजपा कार्यालय में रेखा भट्ट और दिनेश भट्ट की सदस्यता ग्रहण के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रभारी केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कौशलेंद्र सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल और पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय की मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed