फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jhoom Barr Vote, broken voting record

झूम के बरसे वोट, टूटा मतदान का रिकार्ड

Wed, 08 Mar 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jhoom Barr Vote, broken voting record
सुभाषनगर मतदान केंद्र पर मतदान के लिए खड़ी महिलाएं।
जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में संगीनों के साए में चुनाव प्रक्रिया सुबह सात बजे प्रारंभ हुई। नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान जखनियां विधानसभा क्षेत्र में 13.04 फीसदी दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम 11.91 मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में रहा। 11 बजे मतदान का ग्राफ सबसे अधिक सैदपुर में 28.05 फीसदी रहा। जबकि सबसे कम 26.08 मुहम्मदाबाद विस में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


दिन के एक बजे तक मुहम्मदाबाद विस में 40.04 फीसदी मतदान रहा। जबकि सबसे कम सदर 37.89 प्रतिशत रहा। तीन बजे सबसे अधिक मतदान जंगीपुर विधानसभा 57.85 प्रतिशत रहा। जबकि सबसे कम जमानिया विस में 49.61 प्रतिशत मतदान हुआ। सायंकाल पांच बजे कुल मतदान 58.48 प्रतिशत हुआ। जिसमें सबसे अधिक जंगीपुर विस में 60.57 प्रतिशत और सबसे कम जमानिया विस में 53.80 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन


उधर पूरे दिन जहां-तहां झड़प, मारपीट तथा पथराव तक की घटनाएं हुई। जिसमें जमानिया क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल गोड़सरा मतदान केंद्र  पर पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई करने पर नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।  उधर उहसियां और रक्सहां बूथ के बाहर भी 12 लोग फर्जी मतदान करते पकड़े गए। जखनिया विधानसभा के गदाईपुर बूथ संख्या तीन पर सपा और बसपा कार्यकर्ता भिड़ गए, जिसमें जोगिंद्र राजभर (40) का सिर फट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed