{"_id":"688d06388299149311078798","slug":"jetty-will-be-built-at-dadrighat-instead-of-navapura-40-lakhs-will-be-spent-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-136947-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नवापुरा नहीं बल्कि ददरीघाट पर बनेगी जेटी, खर्च होंगे 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नवापुरा नहीं बल्कि ददरीघाट पर बनेगी जेटी, खर्च होंगे 40 लाख
विज्ञापन
गाजीपुर। ददरीघाट पर सामुदायिक जेटी का निर्माण होगा। जेटी निर्माण के लिए पहले नवापुरा गंगा घाट का चयन किया गया था। अब स्थान परिवर्तन कर दिया गया है। सामुदायिक जेटी निर्माण पर 40 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी।वंदन योजना के तहत नगर के नवापुरा गंगा घाट पर विश्रामलाय, घाट निर्माण, प्रकाश की व्यवस्था, आरओ वाटर कूलर, टूरिस्ट केंद्र आदि का निर्माण प्रस्तावित है। इसलिए जेटी निर्माण का स्थान परिवर्तित करना पड़ा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से जेटी का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत जेटी, टर्मिनल भवन, विश्रामालाय, टिकट घर व शेडिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ददरीघाट नगर के हिस्से में आता है। ऐसे में यहां पर जेटी का निर्माण होने से नगर को कई लाभ मिलेंगे। पहला व्यापारिक लाभ होगा। इससे स्थानीय व्यापारियों की आय बढ़ेगी और उनका व्यापार विकास के पथ पर अग्रसर होगा। साथ ही जल परिवहन को भी एक नई रफ्तार मिलेगी। समय-समय पर आने वाले क्रूज के ठहराव में आसानी होगी। मछुआरे, केवट, किसान व व्यापारी अपने उत्पादों को आसानी से गंगा के इस पार से उस पार ले जा सकेंगे। नाविक अपने नावों को जेटी में बांध सकते हैं। ऐसे में मौसम प्रतिकूल होने पर उनकी नाव गंगा की धारा में बहेंगी नहीं।
सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा-जेटी का निर्माण होने पर लोग इसको सेल्फी के मंच के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के बैकग्राउंड के बीच सेल्फी लेने का अपना एक अलग ही अनुभव लोग करेंगे। साथ ही ददरीघाट पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं जेटी जल पर तैरती हुई एक संरचना है।
नगर के ददरीघाट पर जेटी का निर्माण होना तय है। इससे जल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जल यातायात को भी नया आयाम मिलेगा। - मोहिनी सिंह, सेफ्टी आफिसर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण